फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   stolen from three homes in a single night

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
stolen from three homes in a single night

नरैनी। एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर चोर

विज्ञापन
लाखों रुपये के जेवर व नगदी उठा ले गए। पीड़ित परिवारों ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी शम्मू अपने बीमार भाई का इलाज कराने जबलपुर (मध्य प्रदेश) गया है। सूना मौका पाकर चोरों ने घर के पांच कमरों के ताले तोड़ कर जेवर, बर्तन व गृहस्थी का सामान उठा ले गए।

जनवरी माह में दो पुत्रियों की शादी के लिए उसने यह सामान दो पुत्रियों की शादी के लिए जुटा रखा था। इसी गांव का इस्माइल अपने पिता इस्लाम का इलाज कराने मुंबई गया है।

घर में महिलाओं के सिवा कोई नहीं है। चोर चार कमरों के ताले तोड़कर छह हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।

एक अन्य घटना में इसी गांव का हरीशंकर यादव अपने पैतृक गांव शिवपुर गया था। शुक्रवार की रात सूना मौका पाकर चोर ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed