फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sand traders dare, despite objections Ken build bridges

बालू कारोबारियों का दुस्साहस, आपत्तियां दरकिनार, केन पर पुल तैयार

Sun, 01 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sand traders dare, despite objections Ken build bridges

केंद्र सरकार ने अनुमति दी नहीं और वन अधिनियम की आपत्तियों को भी दरकिनार कर केन नदी में बालू कारोबारियों ने आर-पार पुल तैयार कर दिया है।

विज्ञापन


इसकी अनुमति कुछ शर्तों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय से अनधिकृत रूप से दे दी गईं और वह भी वन विभाग की आपत्ति के बावजूद। केंद्रीय जल आयोग ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपने उच्चाधिकारियों (आगरा मंडल) को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


सदर तहसील के पथरी और छेहरांव गांवों के पास केन नदी की जलधारा में बालू पट्टा धारकों ने ह्यूम पाइप व बालू भरी बोरियां डालकर आर-पार पुल बना लिया है। इससे रात-दिन बालू भरे ट्रक गुजर रहे हैं। नदी के उस पार केन तट पर बालू खदान का पट्टा लखनऊ निवासी एक महिला के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पट्टा धारक के रसूख सरकार तक हैं। इसी के चलते नदी पर पुल बना लिया गया। इस निर्माण पर क्षेत्रीय वनाधिकारी (बांदा वन प्रभाग) टीएन सिंह ने पुलिस को पत्र/तहरीर देकर कहा कि नदी को बांध कर अवैध रूप से पुल निर्माण किया गया है। पुल के नजदीक लगा हुआ वन क्षेत्र है।

इसके गाटा संख्या-4 में वन विभाग 47.553 हेक्टेयर का खातेदार है। सीमा से सटे वन क्षेत्र में सड़क या पुल निर्माण करने पर अब प्रतिबंध है। इसी तरह वन सीमा और उसके 100 मीटर तक खनन भी प्रतिबंधित है। वनाधिकारी ने यह भी लिखा है कि जहां यह पुल बनाया गया है वहां राज्य पक्षी सारस का प्राकृतिक वास है।

यहां खनन गतिविधियों से सारसों का प्राकृतिक वास नष्ट किया जा रहा है। यह वन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध है। इस पर रोक लगाई जाए। वन क्षेत्राधिकारी का यह पत्र नक्कार खाने में तूती साबित हुआ। रसूखदार पट्टेदार की सत्ता में पहुंच के चलते यह पत्र पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उधर, दूसरी तरफ रसूख के चलते चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता की संस्तुति की आड़ में अनधिकृत रूप से यह अस्थायी पुल/रास्ता बनाने की अनुमति दे दी है। हालांकि कुछ शर्तें लागू कर दी और ये भी ऐसी कि जिनका यहां कोई औचित्य नहीं है।


मसलन स्कूल, सार्वजनिक स्थल, श्मसान, कब्रिस्तान, मंदिर, मसजिद या अन्य धार्मिक स्थल न प्रभावित होने देने की शर्त रखी है। जाहिर है कि जंगल में यह स्थान नहीं होते। अनुमति की शर्त में यह भी शामिल है कि पुल पर कोई दुर्घटना या घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से पट्टाधारक की होगी।

केंद्रीय जल आयोग के उप खंड अधिकारी अरविंद कुमार राय का कहना है कि केन राष्ट्रीय नदी है। धारा रोकने पर जलस्तर का डाटा लेने में अवरोध उत्पन्न होता है। स्थायी हो या अस्थायी पुल निर्माण के लिए केंद्र की अनुमति जरूरी है। कच्चे रास्ते (पुल) की जानकारी केंद्रीय जल आयोग मुख्यालय, आगरा मंडल को भेज दी गई है।

दूसरी ओर बांदा अपर जिलाधिकारी, डीएस पांडेय ने कहा कि पथरी घाट पर कुछ शर्तों के साथ मंडलायुक्त ने बालू ठेकेदारों को पुल/रास्ता बनाने की अनुमति दी थी। अब अगर वन विभाग ने कोई आपत्ति पत्र भेजा है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। पर्यावरण या कोई अन्य नुकसान है तो पुल को हटाया जाएगा।

उधर आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष सागर का कहना है कि बक्छा (हमीरपुर घाट) में मशीनें नदी की जलधारा से बालू निकाल रही हैं। वन क्षेत्र में खनन और जल धारा को नुकसान पहुंचाना अपराध है, लेकिन बालू माफियाओं के संबंध सरकार के मंत्रियों से हैं। इन्हीं के दबाव में मंडलायुक्त ने पुल की अनुमति दे दी। वैसे भी बुंदेलखंड में वन्य जीवों की कमी है। ऐसी गतिविधियां उन्हें और संकट में डाल रही हैं। पुल नहीं हटाया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed