फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sadhu physical relationship was revealed to death

शारीरिक संबंध बना साढ़ू ने उतारा था मौत के घाट

Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूराे अमर उजाला, बांदा
ब्यूराे अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sadhu physical relationship was revealed to death
murder

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के समीप रामगंगा नहर के किनारे मिली महिला की लाश के मामले का पर्दाफाश हो गया है। युवती के साथ साढ़ू ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन


कृत्य को अंजाम देने के बाद सुबूत नष्ट करने के लिए आरोपी ने महिला का मोबाइल और चांदी की करधनी उतार ले गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल चाकू, लूटा गया मोबाइल और करधनी के साथ वारदात मेें प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी राम किशोर ने सोमवार को मीडिया के समक्ष साढ़ू को पेश किया। बताया कि महिला की शिनाख्त अटैक प्वाइंट पर मिले पर्स और आसपास बिखरे कागजात से ही हो गई थी। आधार कार्ड के बाद परिजनों को इत्तला दी गई थी, जिन्होंने मृतका की पहचान बांदा जनपद के सबादा गांव के रामदीन की पत्नी गीता के रूप में की थी। मृतका के जेठ भगवानदीन ने मलवां थाना में एफआईआर पंजीकृत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कआउट के लिए डीएसपी सदर समर बहादुर के नेतृत्व में संबंधित थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच लगाई गई थी। विवेचना में मलवां थाना क्षेत्र के समसाही सुल्तानपुर गांव के सुरेश उर्फ गोरे का नाम प्रकाश में आया था। गोरे को रविवार गांव से दबोचा गया। बकौल एसपी, पूछताछ में गोरे ने बताया कि गीता उसके साढ़ू भगवानदीन के छोटे भाई रामदीन की पत्नी थी। रामदीन गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है।

आठ महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इधर गीता अक्सर मोबाइल पर कॉल कर साथ भगा ले जाने की जिद करती थी। कई बार उसको यह कहकर नामंजूर कर दिया कि उसके भी बीवी बच्चे हैं। यह बात गीता मानने को तैयार नहीं थी। रोज-रोज के दबाव से परेशान होकर गीता को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। उसे नौ नवंबर को शादी करने के बहाने जाफरगंज बुलाया और गीता को बाइक से लेकर  बिंदकी आया। कुछ समय गुजारने के बाद अंधेरा होने पर चंदैनी गांव के पास नहर पुलिया लेकर आया।


पुल पर कुछ देर बैठ कर बातें करने के बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद गीता को पास के खेत में लेकर जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसका चाकू से गला रेत दिया। चूंकि मोेबाइल पर कॉल कर बुलाया था लिहाजा उसका मोबाइल और करधनी लेकर भाग निकला। वर्कआउट करने वाली टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed