{"_id":"51fda0fb48df60deb429c433bf862be3","slug":"poured-kerosene-young-man-blew-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़क युवक ने खुद को फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल छिड़क युवक ने खुद को फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को
विज्ञापन
जिंदा फूंक लिया। वह नशे का आदी बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
कराया है। उधर, मृतक के मामा ने पड़ोसी युवक द्वारा प्रताड़ित करने से
परेशान होकर जान देने की तहरीर कोतवाली में दी है।
शहर के डीएम कालोनी निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र कल्लू प्रसाद ने रविवार की रात आग लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी बूढ़ी मां कृष्णा देवी और विकलांग बहन पूजा मौजूद थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जब तक आग बुझाई तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के मामा कालीचरण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पड़ोसियों के मुताबिक मनोज नशे का आदी था। मां कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक युवक ने मनोज का मोबाइल छीन लिया था। वह मनोज को शराब पिलाता था और फोन मांगने पर मारता-पीटता था।
उधर, मामा का कहना है कि मोहल्ले के ही युवक की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भांजे ने आत्महत्या की है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद वृद्ध मां का कोई सहारा नहीं बचा है। विकलांग पुत्री की भी शादी नहीं हुई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक शराब और स्मैक का आदी था। नशे की हालत में आग लगाकर जान दे दी।