{"_id":"5755c0f54f1c1b0a1d9c5707","slug":"poisoned-by-parents-pete-gambler","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप को पीट जुआरी ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप को पीट जुआरी ने जहर खाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
बांदा। जुआ के लिए रुपये न देने पर युवक ने मां-बाप को पीटने के बाद जहर खा लिया। एक अन्य घटना में कामकाज को लेकर डांटने पर युवक ने जहर खाया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी रोहिणी (21) पुत्र बुद्धराज जुआ हारने के बाद अपना मोबाइल फोन चार हजार रुपये में गिरवी रख दिया। सोमवार को सुबह रोहिणी जुआ खेलने और मोबाइल फोन छुड़ाने के लिए पिता से सूखा राहत से मिले रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
इनकार करने पर पिता और मां शकुंतला की पिटाई करने के बाद जहर खा लिया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी रज्जू (23) पुत्र माता प्रसाद को मां ने कामकाज के लिए डांटा तो नाराज होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन