फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NGT in order after the river bridge

एनजीटी का आदेश ठेंगे पर, नदी में पुल बरकरार

Sun, 15 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
NGT in order after the river bridge

नरैनी क्षेत्र में केन नदी पर बने अवैध पुलों और अवरोधों को तत्काल हटाए जाने के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) केे आदेश पर फिलहाल अमल होता नजर नहीं आ रहा। करतल पुलिस चौकी अंतर्गत बरसड़ा मानपुर गांव में केन में बना अवैध पुल बरकरार है। जल धारा थमने से कई गांवों में नदी सूखने की कगार पर है। मवेशियों का पेयजल संकट गहराने लगा है।

विज्ञापन


करतल प्रतिनिधि के अनुसार, बरसड़ा मानपुर में पुलिस चौकी करतल से मात्र पांच किलोमीटर दूर बसे इस गांव में केन नदी बहती है। उस पार एमपी के छतरपुर का धौरहा गांव है। बरसड़ा-बिल्हरका से एमपी के बालू कारोबारी रात दिन खनन कर रहे हैं। रोजाना भारी मात्रा में बालू एमपी जा रही है। बिल्हरका में 308 बीघा में बालू फैली है।
विज्ञापन


किसान अमर सिंह ने बताया कि उनका खेत केन नदी से लगा हुआ है। बालू के ट्रक रात-दिन जबरन खेत से निकाले जा रहे हैं। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी से शिकायतों का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस बारे में उप जिलाधिकारी नरैनी सुधीर कुमार ने बताया कि बिल्हरका में छापा मारकर अवैध खनन रुकवा दिया गया है। बरसड़ा मानपुर में नदी की जलधारा पर बनाए गए पुल के बारे में एसडीएम ने अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed