फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New Year's celebration shot , one wounded

नए साल के जश्न में गोली चली, एक घायल

Fri, 01 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
New Year's celebration shot , one wounded

बांदा। नए साल के जश्न में होश खो बैठे युवक नशे की हालत में आपस में ही भिड़ गए। फायरिंग से युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


दूसरी घटना में दो युवकों ने एक-दूसरे को पीटकर घायल कर दिया। 'एक अन्य घटना में दो युवकों ने बीयर के धोखे एसिड पी लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नए साल का जश्न युवाओं पर सिर चढ़कर बोला। होटलों, ढाबों और प्रमुख चौराहों पर शराब के नशे में टुन्न युवक धमाल मचाते रहे। इसी जश्न में कई जगह दोस्तों में ही खूनखराबा हुआ।

शहर के केवटरा मोहल्ले में गोली चलने से दहशत फैल गई। एक गोली अर्जुन निषाद (26) पुत्र अच्छेलाल निषाद (केवटरा) के पैर में लग गई। सूचना मिलने पर बलखंडी नाका चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक अन्य घटना में महोखर गांव निवासी देवशरण तिवारी (50) और विष्णु शरण मिश्रा (45) नए साल की खुशी में जाम टकरा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर एक-दूसरे को लाठियों से धुन डाला।

पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। उधर, अतर्रा कस्बा निवासी नरेंद्र गुप्ता (17) पुत्र शत्रुघ्न और दोस्त सौरभ (17) पुत्र रामबाबू नए साल की खुशी में बीयर के धोखे में बोतल में भरा एसिड पी गए।

दोनों इंटर के छात्र हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed