{"_id":"581cc7fd4f1c1bc132438765","slug":"mistreatment-of-two-teenagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरियों से दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/नरैनी। दो अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों के साथ दुराचार किया गया। इनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हीलाहवाली के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 22 वर्षीय रामकिशुन पुत्र छोटे केवट ने 12 वर्षीय बालिका के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया। बालिकां 7वीं कक्षा की छात्रा है। बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है।
यहां भी सूना मौका पाकर पुनीत पुत्र राजू ने घर में घुसकर 13 वर्षीय दलित बालिका के साथ दुराचार किया। घटना के समय घर के लोग मजदूरी पर गए थे। बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 376 आईपीसी और पास्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका 6वीं की छात्रा है।
विज्ञापन