फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mechanic injured succumbs

हादसे में घायल मैकेनिक ने दम तोड़ा

Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल प्राइवेट बिजली

विज्ञापन
मैकेनिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर युवती घायल हो गई। अन्य हादसों में किशोर समेत दो घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के शंभू नगर निवासी राजेंद्र उर्फ रज्जू सेन (26) पुत्र मइयादीन चरखारी (महोबा) में बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात बाइक से बांदा आते समय कबरई तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात कानपुर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी।

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी फूलकली (30) पत्नी छुट्टन बुधवार को शाम बाइक पर पति के साथ गांव जाते समय गिरकर और बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा गांव का चंगू (11) पुत्र देवराज गुरुवार को दोपहर पेड़ से गिर कर घायल हो गया।

गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी मुकेश (7) पुत्र रामबहोरी गुरुवार को दोपहर बाइक में पैर फंस जाने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed