फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man killed with sharp weapons in the field

खेत में घेरकर युवक की धारदार हथियारों से हत्या

Sun, 01 Oct 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 01 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

बिसंडा (बांदा)। खेत मेें जुताई-बुवाई करा रहे युवक को घेरकर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से गर्दन और सिर आदि पर ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे दलित बिरादरी की विवाहित युवती से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। भाई ने प्रेमिका के पति, पिता और दो भाइयों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में शनिवार की रात कैलाश द्विवेदी (35) पुत्र महेश प्रसाद द्विवेदी घर से मात्र 100 मीटर दूर बटाईदार के साथ ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई-बुवाई करा रहा था। रात लगभग नौ बजे हमलावरों ने उसे घेर लिया। कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से उसके सिर, गर्दन, पीठ आदि में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बड़ा भाई अशोक द्विवेदी खेत की तरफ भागा तो हत्यारे भाग निकले।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केशव प्रसाद दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछतांछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई अशोक ने बताया कि कैलाश का गांव की एक दलित विवाहित युवती से छह सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ज्यादातर मायके में रहती है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती के घर वालों ने कैलाश की हत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक द्विवेदी की तहरीर पर पिता कल्लू रैदास पुत्र दशरहवा और उसके दो पुत्रों योगेंद्र उर्फ गेंदा व राकेश तथा पुत्री (प्रेमिका) के पति विनोद कुमार पुत्र लल्ला रैदास (बड़ोखर बुजुर्ग, गिरवां) के विरुद्ध हत्या समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पता चला है कि पुलिस ने योगेंद्र उर्फ गेंदा व राकेश को गिरफ्तार करके हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हालांकि थानाध्यक्ष ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed