{"_id":"57604ac34f1c1bd12a11b9a2","slug":"killing-abducted-girl-were-pieces-of-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बालिका की हत्या, शव के टुकड़े किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बालिका की हत्या, शव के टुकड़े किए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों ने बहन को मार डाला
- फोटो : amar ujala bureau
बबेरू (बांदा)। मासूम बालिका का अपहरण कर दरिंदों ने अधजली हालत में टुकड़े-टुकड़े कर शव जंगल में फेंक दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। उधर, घटना के खुलासे के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी गया प्रसाद यादव की पांच वर्षीय पुत्री श्याम गुड़िया रविवार की रात अपनी दादी रुकमिनिया के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। आधी रात को रुकमिनिया की नींद खुली तो गुड़िया गायब थी। उसने पति मातादीन को जगाकर गुड़िया के गायब होने की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण रात को ही तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को बाबा मातादीन ने कोतवाली में नातिन गुड़िया के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ के बाद आसपास तलाश की लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस चुप्पी साध कर बैठ गई।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव की महिलाएं कंडा बीनने जंगल गईं तो क्षतविक्षत हालत में बालिका का अधजला शव टुकड़ों में पड़ा देखा। दरिंदों ने उसके दोनों हाथ धारदार हथियार से काटते हुए जिस्म के टुकड़े कर दिए थे। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि उन्होंने रात को जंगली जानवर के बालिका को उठा ले जाने की भी आशंका जताई। लेकिन शव अधजला और टुकड़े होने से यह आशंका निराधार है।
विज्ञापन