{"_id":"58275c354f1c1b067fb3bcfc","slug":"kidnapped-young-man-left-to-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण, फिरौती लेकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का अपहरण, फिरौती लेकर छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
बबेरू (बांदा)। नकाबपोश बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिरौती देकर परिजनों ने उसे मुक्त कराया। उधर, रबी की बुवाई व पलेवा के समय बदमाशों की चहलकदमी से किसानों में दहशत है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी राजाभइया (22) पुत्र बरातीलाल विश्वकर्मा शुक्रवार की रात टेंपो से गांव जा रहा था। पतवन से पैदल घर जाते समय भटौली मोड़ के पास आधा दर्जन असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर अगवा कर ले गए। जंगल में पेड़ पर बांध दिया और उसी के फोन से घर वालों से डेढ़ लाख रुपये फिरौती मांगी। पुलिस को सूचना देने व रुपये न पहुंचाने पर युवक को गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
बरातीलाल नकदी व महिलाओं के जेवर लेकर बदमाशों द्वारा बताए गए ठिकाने पर पहुंचा। फिरौती मिलने के बाद चले गए। पिता राजाभइया को साथ लेकर घर आ गया। शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि सिमौनी चौकी प्रभारी को इस घटना की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि एक पखवारे से क्षेत्र में बदमाशों की चहलकदमी की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने सुध नहीं ली। बदमाशों के घूमने से किसान रात को खेतों में जाने से डर रहे हैं।