फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kid's death by cyclist riding bike collision

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Thu, 21 Jun 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 21 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kid's death by cyclist riding bike collision
demo pic

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हुई। 

विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद में अजयगढ़ के बल्दू पुरवा निवासी मूरत सिंह का पुत्र रणधीर उर्फ सिंटू (17) गांव के ही उमेश (12) पुत्र रामकुमार व अशोक (12) पुत्र राजू बुधवार को सुबह एक ही साइकिल पर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव बाल कटवाने जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान आरके सिंह राजपूत ने निजी वाहन से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां रणधीर उर्फ सिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में छोटा था। रणधीर कक्षा 9 में पढ़ता था। अशोक और उमेश माध्यमिक स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र हैं। बाइक सवार मोटर साइकिल छोड़कर भाग गया। करतल चौकी पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जिला अस्पताल गेट पर लहूलुहान अवस्था में 60 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला। डाक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। वृद्धा की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग वृद्धा को गेट में रखकर भाग गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed