फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kane jumped Himanshi bodies found after 20 hours

केन में कूदी हिमांशी का 20 घंटे बाद मिला शव

Sat, 11 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kane jumped Himanshi bodies found after 20 hours
मां व परिजन रोते हुए - फोटो : amarujala

केन नदी में कूदकर जान गंवाने वाली बीएससी की छात्रा का शव 20 घंटे बाद बरामद हुआ। कांटा डालकर उसे बाहर निकाला गया। पुलिसिया कार्रवाई के अड़ंगे में लगभग एक घंटे तक शव नाव पर पड़ा रहा। उधर, परिजनों में छात्रा की मौत को लेकर भारी गम और प्रेमी के खिलाफ गुस्सा है।

विज्ञापन


जीआईसी में लेक्चरर किरन कालेज चौराहा निवासी रामरतन राजपूत की इंटर टापर पुत्री हिमांशी राजपूत (20) ने शुक्रवार को शाम केन पुल पर स्कूटी खड़ी कर में नदी छलांग लगा दी थी। मल्लाहों ने गहरे पानी में देर तक तलाश की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी जाल और कांटा फेंका, लेकिन सब बेअसर रहा। देर रात हो जाने पर तलाश रोकना पड़ी। शनिवार को सुबह घरवालों की मौजूदगी में फिर से छात्रा का शव ढूंढने की कोशिश शुरू हुई।
विज्ञापन


आखिरकार 20 घंटे बाद कामयाबी हाथ आई और शव मिल गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों के कांटे में हिमांशी का शव फंसकर बाहर आ गया। मल्लाहों के मुताबिक हिमांशी पुल के नीचे 30 फिट गहरे पानी में समा गई थी। अंदर पत्थर होने से सिर पर चोट भी आई। मल्लाह छात्रा का शव नाव पर रखकर घाट किनारे ले आए। थानाध्यक्ष के मुआयने के इंतजार में लगभग एक घंटे तक शव रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटौंध एसओ अब्दुल रज्जाक की मौजूदगी में पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ रही। छात्रा के माता-पिता समेत तमाम परिजन मौजूद रहे। घरवाले होनहार हिमांशी को खोने पर बेहद गमजदा थे तो दूसरी तरफ इस अंजाम तक ढकेलने के जिम्मेदार प्रेमी के खिलाफ भारी गुस्सा भी था।


पुलिस उपाधीक्षक डा.राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इंटर टापर और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी की मौत के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हिमांशी से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। छात्रा के पिता से बात हुई है, वह अंतिम संस्कार में व्यस्त हैं। फुरसत होते ही रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed