फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Just the bike Rundi , two injured

बस ने बाइक रौंदी, दो घायल

Sun, 29 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Just the bike Rundi , two injured

बांदा। पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
बाइक पर सवार दोनों युवक छिटक कर दूर जा गिरे। उन्हें चोटें भी आईं। बाइक बस के नीचे आकर चकनाचूर हो गई।

बाद में बस को क्रेन से ऊपर उठाकर बाइक निकाली गई। उधर, बसराही के पास अंधे मोड़ में बाइक से गिरकर तीन सगे भाई घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल का शुभम सिंह (19) पुत्र सुनील कुमार व खूंटी चौराहा निवासी रोहित सिंह (20) पुत्र रमेश सिंह रविवार को दोपहर बाइक से मंडी समिति के पास अपनी दुकान जा रहे थे।

कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बाइक को पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक दूर छिटक गए। उन्हें हाथ-पैरों में चोटें आईं।

बाइक बस के नीचे फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बस चालक लालमणि (गुरौली सपहाई) पुलिस चौकी आ गया।

चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने उसे हिरासत में लिया और चुटहिल बाइक सवारों को जिला अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला गया। इस दौरान चौराहे पर लगभग आधा घंटा तक जाम की नौबत रही।

उधर, नरदहा (नरैनी) निवासी सोमू (35), अनिल (26) व अमित (12) पुत्रगण राम प्रसाद रविवार को सुबह नरैनी आ रहे थे। बसराही गांव के पास अंधे मोड़ में सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक पलट जाने से तीनों घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed