फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jholachap by treating her death

झोलाछाप के इलाज से युवती की मौत

Wed, 14 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मरका। झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवती की मौत होने
विज्ञापन
पर परिजनों ने थाने की चौखट पर शव रखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कथित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

थाना क्षेत्र के अरवारी गांव के मजरा भगीरथी का पुरवा निवासी छंगी (28) को कई दिन से बुखार था। बुधवार को पति अंगद उसका इलाज कराने चरका गांव लाया था। यहां एक झोलाछाप चिकित्सक ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया, युवती की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

पति शव गांव ले आया और पोस्टमार्टम को पंचनामा के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने शव को गांव से लेकर थाने की ड्योढ़ी पर रख दिया। परिजनों के तेवर देखकर पुलिस ने आनन-फानन शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि पति ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed