{"_id":"b4013c07bf47632f47825ae7332f3abb","slug":"jewelery-and-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूटे जेवर और नकदी, पुलिस ने दावा किया कि घटना फर्जी है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर लूटे जेवर और नकदी, पुलिस ने दावा किया कि घटना फर्जी है
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर से अपने मौसा के सोने-चांदी के जेवर लेकर ट्रेन से उतरे सर्राफ को अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद दावा किया कि घटना फर्जी है। जेवर हड़पने की नीयत से यह नाटक किया गया।
विज्ञापन
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, मऊरानीपुर निवासी बिकेश सोनी पुत्र रामविशाल आभूषण बनाने का काम करता है। बुधवार की रात वह शटल ट्रेन से यहां रेलवे स्टेशन पर रात करीब एक बजे उतरा। उसने बताया कि उसके पास 85 ग्राम सोने के जेवरात थे। यह जेवरात स्टेशन रोड (अतर्रा) निवासी उसके मौसा दुर्गा सोनी के थे। उन्हें देने आया था।
विज्ञापन
रास्ते में सब्जी मंडी के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर जेवर, 2200 रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। बिकेश ने रात में ही थाने में सूचना दी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह और थाना इंस्पेक्टर रमेश चौधरी ने फोर्स के साथ कई जगह छापे मारे पर कुछ सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मीडिया से सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि उसने लूट गए मोबाइल के नंबर पर काल की तो काल बिकेश सोनी के छोटे भाई सुदीप ने रिसीव की। पुलिस ने मऊरानीपुर से सुदीप को भी थाने बुलवा लिया। बकौल सीओ व इंस्पेक्टर मौसा का सोना हड़पने की नीयत से दोनों भाइयों ने मिलकर यह नाटक रचा। पुलिस ने बिकेश और सुदीप को दूसरी साधारण धाराओं में जेल भेज दिया। उधर, दोनों भाइयों ने फिर कहा कि पुलिस उन्हें फर्जी फंसा रही है। बिकेश ने कहा कि लूट की घटना सत्य है।