{"_id":"20c053e9bf75504777ff0f1afa65921e","slug":"je-said-but-workers-did-not-start-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के कहने पर भी मजदूरों ने शुरू नहीं किया काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई के कहने पर भी मजदूरों ने शुरू नहीं किया काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
दस्युओं के कहर के बाद पहुंचे विभागीय अवर अभियंता सुधीर कुमार और अवध नारायण ने मजदूरों को यह कहकर काम शुरू करने को कहा कि ठेकेदार और दस्यु दल के बीच का मामला है। वही निपटाएंगे। मजदूर अपना काम करते रहें।
विज्ञापन
इसके बावजूद जिस चेकडैम में डकैतों ने काम रुकवाया वहां मजदूरों ने काम करने से दो टूक इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक काम नहीं हो पाया था।
उधर मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह बोले, मेरे पास लघु सिंचाई के एक्सईएन डीएन शुक्ला आए थे। उन्होंने मामले की जानकारी दी है। डीएम को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। आसपास तीन-चार चेकडैम बन रहे हैं। एसपी से बात कर ली गई है, सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विकास कार्य बाधित नहीं होंगे।
विज्ञापन
एसपी स्वामी प्रसाद बोले, विकास कार्यों में किसी तरह से कोई भी रुकावट नहीं डाल सकेगा। हर तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यहां भी काम करने वालों को सुरक्षा दी जा रही है। जहां भी जरूरत होगी पुलिसकर्मियों का संरक्षण दिया जाएगा।-
विज्ञापन