फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JCB claimed the lives of headmaster

जेसीबी ने ली प्रधानाध्यापक की जान

Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
JCB claimed the lives of headmaster

बांदा/पिपरहरी। सड़क किनारे ढेर लगे मैटेरियल को

विज्ञापन
बराबर कर रही जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। बाइक सवार प्रधानाध्यापक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।

बबेरू रोड चमरौटी निवासी चंद्रभवन पटेल (42) गोखरही (तिंदवारी) गांव के मजरा मदन गोपाल पुरवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक था। शनिवार को सुबह बाइक से स्कूल जा रहा था।

बरगहनी गांव के पास चल रहे सड़क निर्माण में गिट्टी के लगे ढेरों से बाइक निकालते समय सड़क में काम कर रही जेसीबी ने प्रधानाध्यापक को रौंद दिया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक प्रधानाध्यापक हेलमेट नहीं पहने था।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता शिवपूजन ने बताया कि बीएसए का शनिवार को तिंदवारी क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कार्यक्रम था।

इसी के चलते चंद्रभवन बिना कुछ खाए सुबह आठ बजे ही घर से स्कूल रवाना हो गया। एक पुत्री अमृता सिंह शादी लायक है। पुत्र आकाश 10वीं और अभिषेक 8वीं का छात्र है।

उधर, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह व उनके मीडिया प्रभारी केशव पाल, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, लल्लू निषाद, यार खां ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed