फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Including two Kanstebil five injured in accident

हादसों में दो कांस्टेबिल समेत पांच घायल

Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Including two Kanstebil five injured in accident
हादसा - फोटो : amar ujala

बांदा/अतर्रा। सड़क हादसों में दो कांस्टेबिल समेत पांच घायल हो गए। एक कांस्टेबिल को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। अतर्रा थाने के कांस्टेबिल राज कुमार (35) व रमेश (30) शनिवार की रात पचोखर गांव में गश्त कर वापस आ रहे थे। रास्ते में मवेशी से टकराकर दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राजकुमार की हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय के मुताबिक दोनों हेलमेट पहने थे। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी कल्ली बाई (45) पत्नी बल्लू रविवार को सुबह पुत्र राम प्रसाद के साथ बाइक पर गांव जाते समय गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रामा देवी (50) पत्नी दुलुवा रविवार को दोपहर पुत्र राजू के साथ बाइक पर अतर्रा जाते समय गड़रा नाले के पास गिरकर घायल हो गई। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक काजी टोला गांव का भोला (40) पुत्र सीताराम रविवार को सुबह गांव लौटते समय टेंपो से गिरकर घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed