फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the in-laws, the young woman blew herself alive

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Mon, 12 Mar 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 12 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
In the in-laws, the young woman blew herself alive
जली महिला - फोटो : demo pic

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने ससुराल में खुद को आग लगाकर जान दे दी। अन्य घटना में खाना बनाते समय किशोरी झुलस गई। उसे बचाने में पिता भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में मजदूर दुर्गविजय की पत्नी सीमा (25) ने रविवार की दोपहर ससुराल में बंद घर में खुद पर कैरोसीन तेल डालकर आग लगा ली।

पड़ोसियों ने गेट तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार को उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। तब उसने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। सास छल्ला देवी व ससुर रघुराज ने बताया कि घर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। महोबा जिले के रतौली गांव निवासी मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सीमा की शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पैलानी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी लखनपुर गांव में सिया देवी (17) रविवार की शाम चूल्हे में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। बचाने में पिता किशनपाल (45) भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed