फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Khutla featured nine players were arrested for

खुटला में छापा, दबोचे गए नौ जुआरी, आजिज पड़ोसियों का पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
In Khutla featured nine players were arrested for

खुटला में अरसे से चल रही फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने नौ जुआरियों को रंगेहाथ दबोच लिया।  छापे के दौरान चार जुआरी भाग भी निकले। उधर, इस यहां के जुआरियों से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


शनिवार को देर रात कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने चौकी प्रभारियों रामबाबू यादव (कालवनगंज), अमान सिंह (मर्दननाका) और हेड कांस्टेबिल अकरम व सद्दाम, मान सिंह, रमेशचंद्र आदि पुलिस कर्मियों के साथ खुटला के एक मकान में फड़ पर छापा मारा। बरकत पुत्र ननकू (खुटला), महेश सोनी (मढ़िया नाका), संजय (अलीगंज), रानू व अमर शर्मा (मर्दननाका), जावेद व सद्दाम (अलीगंज), अमर उर्फ लाला (खाईपार) और शरीफ व शेरू (खुटला) को रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर शाकिर पुत्र जाकिर और जयपाल गधेड़ (मर्दननाका) तथा इश्तेयाक (निम्नीपार) भाग निकले। भगदड़ से पड़ोसियों के कई खपरैल टूट गए। सो रहे दो बच्चे घायल हो गए। जुआरियों के पास से 24 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खुटला के तमाम महिला, पुरुषों ने रविवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। कहा कालीदेवी के पास एक घर में कई वर्षों से नालबंद जुआं हो रहा है। टोकने पर जुआरी जान से मारने की धमकी देते हैं।


कई बार पुलिस से शिकायतें हुई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को दबिश के दौरान तमाम जुआरी उनके घरों में घुस गए। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जुआड़खाना बंद कराकर जुआं संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed