{"_id":"57094bc74f1c1bd32cc810ca","slug":"household-fire-ash-scorched-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी राख, पिता-पुत्र झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से गृहस्थी राख, पिता-पुत्र झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मकान में लगी आग से पिता-पुत्र झुलस गए। घर-गृहस्थी भी राख हो गई। एक अन्य घटना में चिराग से लगी आग से वृद्धा झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में शुक्रवार की रात लल्लू (70) के मकान में आग लग गई। लल्लू और उसका पुत्र रामबहादुर घर से सामान बाहर निकालने की कोशिश में आग से घिरकर झुलस गए। मकान के साथ गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आग से पड़ोसी लक्ष्मीनारायण यादव और शिव कुमार का मकान भी जल गया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी तुलसा देवी (60) पत्नी चुनुबाद शुक्रवार की रात जलता चिराग ऊपर गिरने से झुलस गई। उसे अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन