फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holocaust picnic student drowns death

होली पर पिकनिक गए छात्र की डूबकर मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Holocaust picnic student drowns death
देवांश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
साथियों के साथ होली की पिकनिक मनाने आए किशोर उम्र छात्र की केन नदी में डूबकर मौत हो गई। वह 11वीं का छात्र था। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि साथ गए साथियों ने धक्का देकर पानी में डुबाया है। पुलिस ने दो साथियों से इस बारे में पूछताछ की है। फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


घटना होली के दिन शुक्रवार की है। शहर के छाबी तालाब निवासी देवांश उर्फ संस्कार रूसिया (16) पुत्र विपिन रूसिया दोपहर को अपने दोस्तों के साथ होली की पार्टी मनाने केन नदी गया था। वहां जल संस्थान के इंटेकवेल के नजदीक देवांश गहरे पानी में डूब गया। खबर मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग आधा घंटा बाद देवांश को गहरे पानी से खोज निकाला गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता ने बताया कि देवांश तैरना नहीं जानता था। वह सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था और पढ़ने में होशियार था।
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि साथ में नहा रहे मित्रों द्वारा उसे धक्का दिए जाने से वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तीन सदस्यीय पैनल ने शनिवार को पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी श्रीनिवासी यादव ने बताया कि देवांश के साथ मौजूद रहे उसके तीनों दोस्तों से पूछताछ की गई है।

इन तीनों ने बताया है कि देवांश अचानक गहरे पानी में डूबा है। उसे बचाने की कोशिश में दो दोस्त भी डूबने से बच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल देवांश  के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। भइयादूज के दिन इकलौते भाई की अर्थी देखकर बहन श्रेया पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पिता विपिन रूसिया सिंचाई विभाग में लिपिक हैं। उनके मात्र दो ही संतानें हुईं। पहला पुत्र देवांश और दूसरे नंबर पर पुत्री श्रेया। श्रेया 9वीं की छात्रा है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर, मां मंजू रूसिया इकलौता बेटा गंवा कर बेहद सदमे में है। बताया कि मां और पिता दोनों ने ही देवांश को नदी न जाने को कहा था। लेकिन जिद की तो वह भी नरम पड़ गए और जाने की सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed