{"_id":"5a7209c14f1c1bd34b8b610f","slug":"highway-jam-on-tampering-with-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ पर हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ पर हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बांदा-नरैनी मुख्य मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों की छेड़छाड़ से आजिज विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने छात्रों के साथ बांदा-नरैनी राज्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। इसी के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और आनन-फानन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों भी छात्र हैं। एक बीसीए और दूसरा एमए तथा तीसरा इंटर का छात्र बताया गया है। एसडीएम के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
बांदा-नरैनी मार्ग पर स्थित डा. बीआर अंबेडकर विधि महाविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। महाविद्यालय गिरवां थाने से मात्र करीब 500 मीटर दूर है। परीक्षा के बाद रोजाना छात्राएं वाहनों के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। मंगलवार की दोपहर तीन छात्राएं परीक्षा के बाद वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बांदा की तरफ से आई होंडा सिटी कार पर सवार युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की और उनके ऊपर फूल फेंके। छात्राओं ने विरोध किया तो शोहदे मारपीट पर आमादा हो गए। छात्राओं के शोर मचाने पर भाग निकले। छात्राओं ने इसकी सूचना महाविद्यालय प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने गिरवां थाने और नरैनी क्षेत्राधिकारी को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पुलिस के ढुलमुल रवैये से छात्र-छात्राओं में आक्रोश था। बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे छात्र-छात्राओं ने बांदा-नरैनी राज्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। दोनों ओर से आने वाले वाहन खड़े हो गए। इसी बीच गिरवां, खुरहंड और नरैनी थानों की पुलिस मौके पर आ गई और छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। नरैनी एसडीएम राकेश कुमार और क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
छात्राओं ने उन्हें आरोपी युवकों की कार का नंबर दिया। पुलिस ने पता किया तो मालूम हुआ कि यह कार नरैनी के चंदन की है। पुलिस ने कार मालिक से पूछा तो उसने बताया कि चार युवक अपनी मां को अस्पताल दिखाने के लिए उसकी कार ले गए थे। पुलिस ने चारों युवकों के नाम पता कर तीन को हिरासत में ले लिया। इनमें इंटर का छात्र सत्यम द्विवेदी, एमए का छात्र अनुज मिश्र और बीसीए का छात्र रवि शामिल हैं। ये तीनों नरैनी के हैं।
एक अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। विधि महाविद्यालय प्राचार्य की तहरीर पर युवकों के खिलाफ धारा 354, 294, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।