फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Golu chacha maar daris amma-kakka ka

गोलू चाचा मार डारिस अम्मा-कक्का का

Wed, 31 Jan 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Wed, 31 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Golu chacha maar daris amma-kakka ka
महादेव - फोटो : अमर उजाला

भाभी, कक्का और अम्मा का गोलू चाचा मार डारिस हवै। मोहि डिर लागत हवै। मुंही बचा ले। यह बातें मौत के मुंह से बच निकली मृतक महादेव की सात वर्षीय बेटी ने रांशी ने कुछ दूर पर रहने वाली अपनी भाभी उर्मिला से घटना के फौरन बाद बताई। उधर, मृतक के भाई सुखनंदन ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर तक शवों को उठने नहीं दिया। उसका घर फूंकने की धमकी पर पुलिस ने समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


तीन दशक पहले गांव आया था शहर
बांदा। मृतक महादेव मूल रूप से बिसंडा थाना क्षेत्र के अमिलिहा सिंहपुर गांव का रहने वाला था। तीन दशक पहले गांव छोड़कर वह कताई मिल के पास अपने दो भाइयों के साथ रहने लगा था। दूध बेचने के साथ बारात आदि में घोड़ा भी नचाता था।
विज्ञापन

पड़ोसी देशराज यादव के मुताबिक बहुत कम समय में उसने पांच कीमती भैंस तथा महंगा घोड़ा खरीद कर दूध बेचने तथा शादियों आदि में घोड़ा नचाने का व्यवसाय शुरू कर दिया था। बड़ा पुत्र अवध नरेश पढ़ाई छोड़कर पिता का हाथ बंटाता था, जबकि पवन और राजकुमार नजदीक स्थित एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल में क्रमश: 4 व 3 में पढ़ते थे। पुत्री रांशी दूसरे प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक महादेव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सभी के मकान अलग-अलग और आसपास बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर का कारीगर है आरोपी
बांदा। सामूहिक हत्या में नामजद अमित यादव उर्फ गोलू चार माह पूर्व सूरत से लौटा था। वह वहां फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। यहां अपने पिता शारदा, मां देवा और बड़े भाई अनिल उर्फ राजू तथा भाभी साधना के साथ रहता था। मां देवा के मुताबिक गोलू सोने के आभूषण बनाने का अच्छा कारीगर है। वह यहां सराफा की दुकान से सोना लाकर आभूषण बनाता था। मां के मुताबिक गोलू घर से कुछ दूर प्लाट में जेवर बनाता था और वहीं सोता था। घटना वाले दिन भी वह प्लाट में सोने गया था। देवा ने बताया कि बड़ा पुत्र अनिल उर्फ राजू प्राइवेट तौर पर यहां चल रहे प्लाटिंग के काम में चौकीदारी करता है।
पखवारे भर पहले था पीटा  
बांदा। पड़ोसियों के मुताबिक सूरत से लौटने के बाद गोलू को मृतक महादेव और अपने परिवार की एक महिला के बीच अवैध संबंध होने की बात पता चली। उसने महिला को रोका-टोका भी था। करीब पखवारे भर पहले बात को लेकर गोलू का विवाद हुआ था। परिवार की महिला और उसके पति की जमकर पिटाई की। इससे नाराज महिला अपने दो मासूम पुत्रों को लेकर मायके चली गई। तब से वहीं पर है।
विपक्षी दलों ने लिया आड़े हाथ
बांदा। मंडल मुख्यालय में चौहरे हत्याकांड के बाद जनप्रतिनिधि और राजनीतिज्ञों ने भी मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई। उधर, विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार और प्रशासन और पुलिस को आड़े हाथों लिया।

सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू घटनास्थल पर पहुंचे और सामूहिक हत्याकांड पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। सांसद और विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात की। कहा कि ऐसी घटनाएं गंभीर हैं। हरेक क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। खासतौर पर शहर के बाहरी बस्तियों पर विशेष सुरक्षा की जाए।

उधर, सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि जिले में दहशत का माहौल है। योगी सरकार लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करे। सांसद ने कहा कि वे यह मामला राज्यसभा में उठाएंगे। सपा एमएलसी रमेश मिश्रा ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस निरंकुश है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित सपा नेताओं ने घटनास्थल जाकर मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई। कहा कि अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, अपराधी बेलगाम हो गए हैं। मृतक परिवार के बच निकले मासूमों की सुरक्षा की मांग की। प्रदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, मनोज वर्मा, राजेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, आमिर खां, रामबाबू यादव, अनुपम, अजय चौहान आदि शामिल रहे।


पूर्व मंत्री ने सरकार पर बोला हमला
बांदा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विवेक कुमार सिंह ने चौहरे हत्याकांड पर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूटधाम मंडल और बांदा पुलिस पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि अपराध प्रदेश सरकार खुद करा रही है। सामूहिक हत्या हो या अवैध खनन सभी में सरकार और प्रशासन फ्लाप है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ भाजपा नेताओं के संरक्षण में हो रहा है। डीएम ने सख्ती बरती तो उनका तबादला कर दिया गया। पूरे जनपद में अवैध खनन अभी भी जारी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed