फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fur and head of the woman found in the forest

जंगल में मिला महिला का धड़ व सिर

Wed, 16 Aug 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fur and head of the woman found in the forest
महिला की हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

 जसपुरा के लोग  गांव के पास स्थित देवस्थल सिद्धबाबा के जंगल में पड़ोरा (जंगली सब्जी) तोड़ने गए थे। झाड़ियों में महिला का शव दिखा तो लोग सन्नाटे में आ गए। नजदीक गए तो सिर कटा धड़ होने का पता चला। इससे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामऔतार मौके पर पहुंचे। तब धड़ से करीब 200 मीटर दूर सिर भी मिल गया।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 साल है। शव के पास से पुलिस ने सोने का मंगल सूत्र और कटे हुए बाल बरामद किए। पैरों में महावर लगा था और हाथों की उंगली में सोने की एक अंगूठी थी। इससे माना गया कि वारदात लूट के लिए नहीं की गई। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी महिला की शिनाख्त नहीं कर सका।
विज्ञापन


जाहिर था कि महिला गांव की भी नहीं थी। कुछ देर बाद एसपी भी मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस का मानना है कि चार दिन पहले महिला की धारदार हथियार से की गई और शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। बांदा समेत सीमावर्ती जनपदों के थानों में दर्ज गुमशुदगी की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed