{"_id":"032dd58830a20ba8b442bf9d285f982b","slug":"four-men-accused-in-the-murder-case-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेशाम युवक की गोलियों से छलनी कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिसंडा थाने के अलिहा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े घर के नजदीक इस्लाम उर्फ चुन्ना (28) की पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मृ़तक के भाई छिद्दू की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, थाना प्रभारी सुरेशचंद्र ने बताया कि 2006 में नामजद आरोपी के पुत्र कल्लू की हत्या कर दी गई थी। छिद्दू और उसके चाचा राजाबाबू भी इस हत्या में नामजद थे। कुछ दिन बाद कालिंजर में पुलिस ने मुठभेड़ में राजाबाबू को मार गिराया था। अन्य आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा हो गए थे। यही रंजिश इस्लाम की हत्या की वजह बनी।
विज्ञापन
घटना के कुछ घंटों बाद ही नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस अभी इनकी गिरफ्तारी को लिखा-पढ़ी में नहीं दिखा रही है। उधर, शनिवार को इस्लाम का पोस्टमार्टम किया गया। उसके शव में तीन गोलियों के निशान की पुष्टि हुई। एक गोली पेट में धंसी मिली और दो आरपार हो गईं थी।
विज्ञापन