{"_id":"5820b7524f1c1bfb02b38185","slug":"five-and-a-half-million-stolen-from-the-home-of-retired-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एसआई के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड एसआई के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नशीला स्प्रे सुंघाकर परिवार को सुलाया ओरन कस्बे में दो दुकानों से हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा/ओरन। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजी घटना में रिटायर्ड सब इंसपेक्टर के घर से चार लाख रुपये नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। पूरा परिवार सोता ही रह गया। माना जा रहा है कि उन्हें गहरी नींद का स्प्रे दे दिया गया था।
विज्ञापन
शहर के गायत्री नगर (चमरौटी) चौराहा निवासी रहमान खां उर्फ सैय्यद अब्दुल रहमान हाशमी पुलिस विभाग के रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। रविवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। पीछे से दीवार फांदकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और बक्सों व अटैचियों को खोलकर पूरा सामान निकाल फेंका। आलमारी कालॉकर तोड़कर उसमें रखे चार लाख रुपये और सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात चोरों ने शुतुरखाना मोहल्ला में विनोद कुमार राजपूत के घर में भी इसी तर्ज पर चोरी अंजाम दी गई। घर के सदस्यों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा कर नकदी व जेवरात चोर ले उड़े। उसी रात बिजलीखेड़ा में राजाभइया के घर से चोर नकदी व जेवरात चोरी हो गए। मोहल्लावासियों का कहना है कि बालू गिट्टी के ट्रकों से रात में वसूली करने वाली पुलिस को गश्त करने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में रविवार की रात चोर बबेरू रोड स्थित रामबाबू यादव की जूते की दुकान से टीन काटकर लगभग 20 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। एक अन्य घटना में कमासिन रोड में खेलावन कोटार्य की गुमटी से लगभग 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना ओरन चौकी पुलिस को दी गई है।