फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Executive Engineer's body was found hanging on a noose

अधिशासी अभियंता का शव फंदे पर लटकता मिला

Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer's body was found hanging on a noose

उत्तर प्रदेश जल निगम 16वीं शाखा के अधिशासी अभियंता का शव यहां उनके सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। फौरीतौर पर इसे आत्महत्या का मामला समझा जा रहा है। हालांकि घटना स्थल की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता केशवलाल (50) पुलिस लाइन के नजदीक स्थित अपने कार्यालय से चंद कदम दूर बने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। उनका परिवार नैनी (इलाहाबाद) में रहता है। शनिवार को वह शहर के सब्जी मंडी-छावनी सड़क पर डाली जा रही सीवर लाइन का काम देखते रहे। शाम को घर लौटे।
विज्ञापन


रविवार को सुबह रोजमर्रा की तरह उनका नौकर रंजीत उर्फ कल्लू (निवासी सिविल लाइन, बांदा) खाना बनाने आया तो दरवाजे बंद थे। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजे नहीं खुले। बकौल कल्लू वह यह सोचकर लौट गया कि शायद साहब सो रहे हैं। शाम चार बजे वह चाय बनाने फिर आया तब भी दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता के मोबाइल पर कॉल करने से घंटी बजती रही। रंजीत ने विभागीय अवर अभियंता रोहित कुमार राणा को फोन पर सूचना दी। राणा तत्काल एक्सईएन के आवास आ गए और फोन से अपने अन्य विभागीय साथियों तथा सिविल लाइन चौकी प्रभारी को सूचना दी।

रात करीब आठ बजे नगर क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह और कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह भी मौके पर आ गए। कोतवाली प्रभारी ने बंद दरवाजे को लात मारकर खोला। अंदर अंधेरा था। लाइट जलाने पर देखा कि कमरे के सीलिंग फैन पर नायलोन की दोहरी रस्सी से अभियंता का शव लटक रहा था। पैर जमीन से छू रहे थे।

पैरों से सटे हुए डबल बेड की चादर इत्यादि पर कोई सिलवट आदि नहीं थी। पैरों के नजदीक रखी मेज भी सीधी थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही परिजनों को फोन पर सूचना दी। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम ने भी कमरे में रखे सामान की जांच की। कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है।


पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उधर, क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नौकर रंजीत के मुताबिक अधिशासी अभियंता को कुछ दिन से गले में तकलीफ थी। वह धीमी आवास से बोलते थे। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। मृतक अधिशासी अभियंता ने पिछले वर्ष जुलाई में यहां ज्वाइन किया था। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जल निगम कर्मचारी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed