फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ex-member hangs

पूर्व सभासद ने फांसी लगाई

Fri, 24 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ex-member hangs
दिलीप यादव - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका के पूर्व सभासद व सपा नेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक देर रात पत्नी से फोन पर कुछ नोकझोंक हुई थी। झगड़े के बाद पूर्व सभासद को मां ने समझाया भी था। उधर, मां ने कहा कि जब तक उसके पति नहीं आएंगे, वह पुलिस को शव देगी। पूर्व सभासद के पिता पूर्व फौजी हैं और इस समय जम्मू कश्मीर में किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी बिहार कालोनी (कालूकुआं) में शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे पूर्व सभासद व सपा नेता दिलीप कुमार यादव (30) पुत्र रामजियावन ने घर के कमरे की छत से पत्नी की साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मां रजनी ने शव लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मां ने कहा कि पुलिस को शव वह तभी सौंपेंगी, जब उनके पति आएंगे। पति रामजियावन के शनिवार को पहुंचने की उम्मीद है। घर में दिलीप और उसकी मां ही रहते हैं। छोटा भाई दीपेश मुंबई में पढ़ रहा है। बहन भी मुंबई ब्याही है।
विज्ञापन


उधर, पड़ोसियों से पता चला है कि एक पूर्व सभासद से दिलीप का अच्छा मेलजोल था। उसके साथ लोगों से लेनदेन करता था। पूर्व सभासद द्वारा नगर पालिका के तत्कालीन ईओ के साथ मारपीट मामले में दिलीप जेल भी गया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे फौरी तौर पर कोई स्पष्ट वजह उजागर नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पिता के आने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed