{"_id":"2e32b657c30a553f16fa67832bc0958c","slug":"dull-gold-statues-and-jewelry-stolen-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से सोने की मूर्तियां और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से सोने की मूर्तियां और जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। सूने घर से बदमाश सोने की मूर्तियां और जेवर उठा ले गए। पड़ोसियों
विज्ञापन
से शोर मचाने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लगभग तीन लाख
रुपये की चोरी बताई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी प्रमोद शुक्ल वृंदावन के मंदिर में पुजारी हैं। बुधवार को पत्नी बच्चों के साथ बीमार मां को देखने कानपुर गई थी। गुरुवार को सूना मौका पाकर असलहाधारी तीन बदमाश दरवाजे का ताला तोड़ कर मकान के अंदर दाखिल हो गए।
कमरों के ताले तोड़कर आलमारी में रखी राम-जानकी की सोने की प्रतिमा और बक्सों में रखे जेवरात व 10 हजार रुपये लेकर निकलते समय पड़ोसियों ने देख लिया और शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ की रस्म अदायगी कर पुलिस वापस लौट गई।
बैग काटकर जेवर और नगदी चुराए
बांदा। महोबा से आई युवती का बैग काट कर चोर जेवर व नगदी ले उड़े। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर शक जताते हुए पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
महोबा निवासी संजय धुरिया शुक्रवार को पत्नी शिखा के साथ पैसेंजर ट्रेन से यहां आया था। ई-रिक्शा पर ससुराल परशुराम तालाब मोहल्ला पहुंचा। तभी बैग पीछे से कटा देखा।
उसमें रखे जेवर व 1500 रुपए गायब थे। पुलिस के सामने रिक्शा चालक खुद को निर्दोष बताते हुए गिड़गिड़ाता रहा। उधर, कालू कुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है।