फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Debtor farmer suicide by hanging up

कर्जदार किसान ने फांसी लगा कर जान दी

Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Debtor farmer suicide by hanging up

बांदा। फसल की तबाही और कर्ज से परेशान किसान ने अपने

विज्ञापन
खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा पड़वनिया डेरा निवासी किसान रामनारायण निषाद (50) पुत्र राम सहाय शनिवार को शाम अपने खेत गया था। शाम को वहां से गुजर रहे किसानों ने उसका शव फांसी पर टंगा देखा। घटना की सूचना जसपुरा थाने में दी गई।

पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक खरीफ की फसल सूखने और रबी बुआई के लिए खेतों में नमी गायब होने से वह तनाव में था। सिंचाई का साधन न होने से खेतों में बीज पडना असंभव था। उस पर बैंक का डेढ़ लाख और रिश्तेदारों का लगभग 50 हजार रुपये कर्ज था।

इसके पहले पिछले वर्ष रबी फसल ओला और अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं था। इसी तनाव में उसने जान दे दी। एसडीएम रामबहादुर पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को जांच के लिए भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed