{"_id":"5ba5374d867a557e86017b3a","slug":"death-of-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे की जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं और दूसरी तरफ मृतका की मां ने पति पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव की है। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे ससुराल में सपना (25) पत्नी पंकज मिश्र और उसके गोद में डेढ़ वर्षीय पुत्र शेखर उर्फ बउवा की आग से बुरी तरह झुलस गए। सपना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बच्चे की कुछ देर बाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मां-बेटे की दोहरी मौतों के बाद मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका की मां लीला तिवारी और भाई गुरूप्रसाद तिवारी (अतरहट, बांदा) ने बताया कि पति पंकज नशे का आदी है। साथ ही दहेज के लिए अक्सर मारपीट करता था। आरोप लगाया कि पति ने सपना को जलाकर मारा है। दलील देते हुए कहा कि घटनास्थल पर आसपास का सामान या मकान नहीं जला। कमरे के अंदर का एक तरफ का दरवाजा बंद और दूसरी तरफ का खुला हुआ था।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने इस घटना की सूचना मायके वालों को नहीं दी। उनके परिवार के मुन्ना ने उन्हें इसके बारे में अवगत कराया। बताया गया कि मृतका की दो बच्चे साढ़े चार वर्षीय पुत्री शिवानी व पुत्र अपने दादा-दादी के साथ छतरपुर गए हैं। सपना की शादी फरवरी 2013 में हुई थी।
क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप कुमार गुप्ता, खप्टिहा चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक ने मौके का निरीक्षण किया। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा है कि तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।