{"_id":"f8d9066564b7ce4eac5e1148708502db","slug":"death-in-the-house-of-the-young-man-injured-in-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल हो गए युवक की घर में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल हो गए युवक की घर में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल हो गए युवक की घर में तीसरे दिन मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी गया पाल और उसके खानदानी बिहारी गुटों के बीच नाली को लेकर लाठियां चलीं थीं। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए थे। बाद में उनकी सुलह हो गई। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा।
बुधवार को घायल गया पाल (60) की घर में मौत हो गई। उसके भाई छोटेलाल ने बिहारी, अखिलेश और प्रेमनारायण समेत सात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर छतरपुर (एमपी) के चंदपुरा गांव निवासी विमलेश (35) पत्नी वीरेंद्र को परिजनों ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति के मुताबिक गैस में चाय बनाते समय कपड़ों में आग लगी थी।
विज्ञापन
चमरहा (मटौंध) निवासी राममिलन की पुत्री रोशनी (7) मंगलवार रात आग तापते व नगनेधी (अतर्रा) निवासी अक्षय (18) पुत्र रमाशंकर मंगलवार की रात घर पर करंट से झुलस गया।
विज्ञापन