फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cousin murdered in land dispute in banda

भूमि विवाद में चचेरे भाई को दी दर्दनाक मौत: पेड़ से बांधकर लाठी और कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 05 Jul 2021 01:00 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 01:00 AM IST
सार

सीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि पिटाई के बाद रामनरेश द्वारा दी गई तहरीर पर बिसंडा थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
Cousin murdered in land dispute in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा में जमीन के विवाद में खानदानियों ने पेड़ में बांधकर चचेरे भाई को लाठियों से बुरी तरह पीटा, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर खानदानियों ने हमला किया। छह बीघा जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने चचेरे भाई समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव की है। यहां रामनरेश (55) शनिवार को दोपहर साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर चचेरे भाई समेत चार लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


उसके हाथ पीछे बांध दिया और पेड़ में बांधकर लाठी और कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीटने के बाद आरोपियों ने रामनरेश के सभी बंधन खोल दिए और भाग गए। घायल रामनरेश बिसंडा थाना पहुंच गया। यहां पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। पिटाई से मौत पर बौखलाए परिजनों ने पुलिस से रोष जताया और हंगामा किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी व दो बेटे दिल्ली में रहते हैं।

सीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि पिटाई के बाद रामनरेश द्वारा दी गई तहरीर पर बिसंडा थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। चोट आदि की स्थिति स्पष्ट होने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, चर्चा है कि आरोपी चचेरे भाइयों समेत दो को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

दो साल से चल रही थी चचेरे भाई से तनातनी
चचेरे भाई और उसके साथियों के हमले में जान गंवाने वाले रामनरेश के विवाद मामले में बिसंडा थाना पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल से जमीन को लेकर रामनरेश का चचेरे भाई से विवाद चल रहा है। रामनरेश की करीब छह बीघा जमीन चचेरा भाई कब्जा किए है। मृतक भी चचेरे भाई की तीन बीघा जमीन कब्जा कर जोत रहा था। इन्हीं जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंतत: जमीन का विवाद जानलेवा साबित हुआ।

अस्पताल के बजाए पुलिस ने घर भेज दिया
रामनरेश को बांधकर पीटने की शिकायत को थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। हैरत की बात है कि पुलिस ने बुरी तरह घायल रामनरेश का डाक्टरी परीक्षण कराने के बजाए उसे घर भेज दिया। यह आरोप मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने रामनरेश से तहरीर लेकर उसे घर भेज दिया, जबकि इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजना चाहिए था। इसी लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed