फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   City magistrate car bikes, youth dies

सिटी मजिस्ट्रेट की कार से बाइक भिड़ी, युवक की मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
City magistrate car bikes, youth dies
दुर्घटना स्थल पर खामोश बैठे सिटी मजिस्ट्रेट। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
होली में सड़क पर फर्राटे मार रहे युवकों की बाइक सिटी मजिस्ट्रेट की कार से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट चुटहिल हुए हैं, जबकि अर्दली को भी काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार को शाम तिंदवारी कस्बे में हुई। शाम करीब 6 बजे तिंदवारी थाना के माटा गांव निवासी उमेश (21) पुत्र छत्रपाल श्रीवास और उसका मित्र रमन (28) पुत्र शंकर आरख बाइक से आबादी गांव होली मिलने जा रहे थे। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि दोनों नशे में थे। सिकंदरपुर गांव के पास फर्राटे मार रही बाइक बांदा से तिंदवारी की तरफ आ रहे नगर मजिस्ट्रेट के सरकारी कार से आमने-सामने जा टकराई। बाइक चकनाचूर हो गई। दोनों सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन पर आगे बैठे उनका अर्दली सैय्यद मजहरुलहसन जाफरी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का कांच उसके चेहरे पर जगह-जगह घुस गया। पीछे सीट पर बैठे सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी को हल्की-फुल्टी खरोंचें आईं। उनके वाहन के चालक को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद तिंदवारी थाना पुलिस और यूपी-100 मौके पर आ गई और सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाते समय रास्ते में बाइक सवार उमेश की मौत हो गई। बाइक वही चला रहा था। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना स्थल पर एडीएम गंगाराम गुप्ता, अतर्रा एसडीएम प्रहलाद सिंह और तिंदवारी थाना इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह भी पहुंच गईं। देर शाम डीएम डीपी गिरि ने भी जिला अस्पताल जाकर घायल को देखा। उधर, तिंदवारी इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया कि युवक के पिता छत्रपाल ने सिटी मजिस्ट्रेट के अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंसपेक्टर के मुताबिक सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed