{"_id":"f4442597af4c7a54125a40191e59c585","slug":"chauki-nose-under-the-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी की नाक तले मिर्च झोंककर लूटा-पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी की नाक तले मिर्च झोंककर लूटा-पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
ताजी घटना में पुलिस चौकी के नाक तले सरेशाम व्यस्त इलाके से युवक की आंख
में मिर्च झोंककर मारपीट कर 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन, पायल छीन लिए और
फरार हो गए।
लूट के शिकार युवक को कोतवाली में डांट कर भगा दिया गया। एसपी के आदेश पर तहरीर लेकर जांच का आश्वासन दिया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन गांव का लेखराम सिंह पुत्र वासुदेव रविवार को देर शाम छोटी बाजार स्थित दोस्त के घर जा रहा था। अंग्रेजी शराब ठेके के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी आंख में मिर्च झोंक दी।
घेरकर उसे पीटा और जेब में रखे 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बहन की पायल छीनकर फरार हो गए। लेखराज भागकर नजदीक स्थित कालवनगंज पुलिस चौकी पहुंचा।
यहां उसे कोतवाली जाने की सलाह देकर लौटा दिया गया। कोतवाली पहुंचा तो वहां भी फटकार कर भगा दिया गया। सोमवार को सुबह लेखराज ने पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय से फरियाद की।
एसपी ने कोतवाली प्रभारी को फोन पर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बावजूद देर शाम तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उधर, कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। युवक ने लुटेरों में एक युवती की भी पहचान की है।