{"_id":"5b71cc9642c7922248093974","slug":"car-crashes-into-cattle-trap-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी को बचाने में कार पेड़ में टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी को बचाने में कार पेड़ में टकराई, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुनील गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं में राहगीरों की जान जाने का सिलसिला जारी है। ताजी घटना में 35 वर्षीय युवक देर रात बांदा से कार पर आते समय नेशनल हाईवे पर अन्ना गाय को बचाने में तेज रफ्तार के साथ पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे युवक की मौत हो गई।
यहां थाने के सामने बांदा रोड पर रहने वाला सुनील कुमार गुप्ता पुत्र शिवकुमार रविवार की शाम अपनी आटो पार्ट्स की दुकान बंद करके कार से बांदा आया था। कार वह खुद चला रहा था। कोई साथ में नहीं था। वापस देर रात घर जाते समय तिंदुही गांव मोड़ के पास कार के सामने अचानक अन्ना गाय आ गई। तेज रफ्तार कार को अन्ना मवेशी से बचाने में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
टक्कर जबरदस्त थी। कार चला रहा सुनील अपनी ही सीट पर फंसकर रह गया और बेहोश हो गया। कार बुरी तरह टूटफूट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसे कार से बाहर निकाला और अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व अतर्रा नगर में ही हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। जवान बेटे की मौत पर माता-पिता और पत्नी बेसुध हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।