फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   burn yang lady ded

आग से झुलसी युवती की मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 04 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

बांदा। आग से झुलसी युवती की जिला अस्पताल में मौत हो

विज्ञापन
गई। पिता ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उधर, एक विकलांग युवक ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य युवक संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया। दोनों कोे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी पूनम देवी (29) बुधवार को शाम ससुराल में बुरी तरह झुलस गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। देवर दीवान सिंह ने बताया कि सास राजवती ने उसके दोनों बच्चों आयुष और पीयूष के बाल कटवाए। इसी पर कुछ विवाद हो गया और उसने आग लगा ली। पति आजाद सिंह की चार साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी।

उधर, कबीरपुर बबेरू निवासी मृतका के पिता कुंवर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद ससुराल वाले पूनम को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसे मारापीटा। पति का हिस्सा भी नहीं दे रहे थे।

जानबूझ कर उसकी जलाकर हत्या कर दी गई। एक अन्य घटना में शहर के खाईंपार निवासी कल्लू (30) बुधवार की रात आग से झुलस गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी संतोष (20) पुत्र छोटू ने गुरुवार को सुबह घर में आग लगा ली। बचाने में उसकी मौसी केसरिया भी झुलस गई। परिजनों का कहना है कि विकलांगता व बीमारी से परेशान होकर उसने जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed