{"_id":"692dae34fbfc0c1ca63dd38cd816ad11","slug":"bsp-worker-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व नगर पंचायत सदस्य व बसपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने जहरऱ् खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बबेरू कसबे के गांधी नगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद (40) पुत्र कल्लू धुरिया का एक मकान शुतुरखाना मोहल्ले में भी है। वह यहीं रह रहा थे। पत्नी उर्मिला वाणिज्यकर विभाग में लिपिक हैं। लक्ष्मी के मुताबिक बुधवार की रात लगभग नौ बजे लक्ष्मी ने घर में चिकेन पकाया और पति ने चार दोस्तों के साथ खाया, साथ में शराब भी पी।
विज्ञापन
दो घंटे बाद साथियों के चले जाने पर वह घर में सो गए। सुबह पति के शरीर पर कोई हरकत न होने पर आशंका हुई तो पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात को तीन-चार लोग खाना खाने आए थे।
विज्ञापन
आशंका जताई कि साजिश के तहत जहर खिलाकर पति की हत्या की गई। मकान को लेकर पांच-छह साल से विवाद चल रहा है। अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। लक्ष्मी प्रसाद नगर पंचायत बबेरू में वर्ष 2008 से 2013 तक वार्ड सदस्य रहे थे।
लंबे समय से बसपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे। बसपा नेता मोहम्मद इदरीस, लल्लू निषाद समेत तमाम बसपाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पत्नी व परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत पता चलेगी।