फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Broken bridge built illegally

केन की जलधारा में अवैध रूप से बनाया गया बनाया गया पुल ढहाया

Sat, 31 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Broken bridge built illegally

केन नदी पर अवैध रूप से बनाया गया कच्चा रास्ता (पुल) शनिवार को शाम प्रशासन और पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। जेसीबी से इसे देर शाम तोड़ा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा खनिज अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


करीब एक पखवारे पूर्व निर्माणाधीन बाईपास पुल के नजदीक केन नदी में आरपार ह्यूम पाइप और बालू भरी बोरियां रखकर ट्रकों का रास्ता बनाया गया था। इसकी शिकायतें लगातार हो रही थीं। खबरें भी छप रही थीं। अंतत: प्रशासन ने शनिवार को शाम नगर पालिका से जेसीबी मंगाकर पुल को कई स्थानों से तोड़ दिया।
विज्ञापन


नदी की जलधारा में डाले गए ह्यूम पाइप भी तोड़ दिए। एडीएम डीएस पांडेय, एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह, सीओ सिटी विनोद सिंह, तहसीलदार संत कुमार, खनिज अधिकारी हवलदार सिंह के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। उधर, एडीएम डीएस पांडेय ने बताया कि बालू कारोबारियों को दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed