फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blkdia bandit sought by Rs 20 lakh

दस्यु बलखड़िया ने मांगी थी 20 लाख की चौथ

Sat, 20 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा,चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा,चित्रकूट Updated Sat, 20 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blkdia bandit sought by Rs 20 lakh

तमरार गांव में बलखड़िया के धावे के बाद चेकडैम में

विज्ञापन
निर्माण कार्य दूसरे दिन शनिवार को भी ठप रहा। ठेकेदार ने बताया 9 अक्तूबर से ही फोन पर 20 लाख रुपये मांग कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली पर कार्रवाई नहीं की।

चित्रकूट जनपद के शिवरामपुर थाना क्षेत्र में तमरार गांव मेें बनाए जा रहे चेकडैमों में शुक्रवार को दस्यु बलखड़िया ने गिरोह के साथ धावा बोलकर काम रुकवा दिया था। 300 बोरी सीमेंट नदी में डालकर खराब कर दी थी।  एक बालक समेत दो मजदूरों को टंकी की छत से नीचे फेंक दिया था।

घटना के दूसरे दिन शनिवार को चेकडैम संख्या-3 के ठेकेदार आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी अपने साथ कई लाइसेंसी शस्त्र धारकों के साथ निर्माण स्थल पर डटे रहे। असलहाधारी लोग ऊंचाई पर खड़े होकर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


कुछ महिलाओं व वृद्ध मजदूर ठेकेदार के कहने पर आए तो मगर निर्माण कार्य के बजाए इधर-उधर के काम करते रहे। निर्माण करने वाले कारीगर और मजदूर नदारद रहे। चेकडैम संख्या-4 मेें काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चेकडैम संख्या-3 के ठेकेदार आनंद त्रिपाठी ने बताया कि डकैत 9 अक्तूबर से ही उससे फोन पर 20 लाख रुपये चौथ की मांग कर रहे थे। 12 दिसंबर को दस्युओं ने उनके भाई अवधेश त्रिपाठी के मोबाइल फोन पर धमकी दी थी कि चौथ की रकम न पहुंचाई तो परिवार का सफाया कर दिया जाएगा।

ठेकेदार के मुताबिक उन्होंने 13 दिसंबर को कर्वी कोेतवाली में सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इस घटना के बाद भी पुलिस उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। आनंद त्रिपाठी ने बताया कि वह सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। 

आनंद के मुताबिक मोबाइल नंबर 9919978506 से 10 अक्तूबर को, 7388085764 से 9 अक्तूबर को, 9179257518 और 7755014401 से 14 नवंबर को, 9005367584 से 12 दिसंबर को और फोन नंबर 9919785067 से 17 दिसंबर को चौथ मांगी गई।


उधर शुक्रवार शाम डीआईजी बीआर मीना और चित्रकूट एसपी स्वामी प्रसाद ने भारी फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के जंगलों में डकैतों की तलाश में कांबिंग की। ग्रामीणों ने पूछताछ की। कांबिंग में एंटी डकैती इंचार्ज उमापति मिश्र, फतेहगंज थानाध्यक्ष पीपी शुक्ला, बदौसा थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह सहित पीएसी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed