{"_id":"581f6b2e4f1c1bfb02b37627","slug":"bled-couple-miscreants-looted-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को लहूलुहान कर बदमाशों ने 25 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को लहूलुहान कर बदमाशों ने 25 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल अस्पताल में भर्ती गृहस्वामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बदमाशों ने दंपति को लहूलुहान कर 25 हजार रुपये लूट लिए। थाने में सूचना देने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर एक को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अभी तक रुपये बरामद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा निवासी रामसिया (70) पुत्र भैरमा अपने घर में किराने की दुकान रखे है। शुक्रवार की रात बदमाश घर में घुस गए और दुकान की गोलक में रखे 25 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। आहट मिलने पर रामसिया की नींद खुल गई और उसने पत्नी जुगुवा (65) के साथ एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। वृद्ध पति-पत्नी को बुरी तरह घायल कर बदमाश भाग निकले। शनिवार को रामसिया ने थाने में घटना की सूचना दी। देर रात रामसिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बताया कि उसका पुत्र कमलेश पंजाब में ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता है। दो दिन पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये भिजवाए थे। पांच हजार रुपये दुकान की बिक्री के थे। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष हरीशरण यादव का कहना है कि मामला चोरी का है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गांव के ही चिंताराम पुत्र छोटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन