{"_id":"22acca2219dbe287151e5d52e2e7e86a","slug":"bled-13-assault-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में 13 लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में 13 लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में सात लोग लहूलुहान हो गए। दूसरी घटना में जल निकासी को लेकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बुधवार की शाम छोटी बाजार में हुए झगड़े में अरुण (16) और उसका भतीजा शिवम (18), राहुल (25) व शीलू (24) निवासी मढ़िया नाका और दूसरे पक्ष में हिमांशु (34) छोटी बाजार, प्रसाद (28) व रोहित (27) निवासी मढ़ियानाका घायल हो गए। शिवम के मुताबिक वह हिमांशु की दुकान में काम करता है। वह उसका 12 हजार रुपये बकाया नहीं दे रहा था। मांगने पर बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन
उधर, हिमांशु के मुताबिक शिवम उससे 12 हजार रुपये एडवांस मांग रहा था। न देने पर दुकान में हमला कर दिया। अन्य घटना में पानी निकासी को लेकर बुधवार की शाम गुरेह (देहात कोतवाली) में चले लाठी-डंडों में राजकरन वर्मा (34), पिता सीताराम वर्मा (65), उसकी पत्नी प्रेमकली (30) और मां तेजनिया (60) और दूसरे पक्ष से अरविंद वर्मा (27) और उसका बड़ा भाई महेंद्र कुमार (33) लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। ब्यूरो
विज्ञापन