फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver survives helmet

हेलमेट से बची बाइक चालक की जान

Fri, 09 Mar 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Fri, 09 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike driver survives helmet
हेलमेट - फोटो : Amar Ujala

बरहौं का निमंत्रण बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चला रहे ममेरे भाई को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अन्य घटनाओं में दो बाइक सवार समेत चार राहगीर घायल हो गए। बाइक चालक के हेलमेट लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी भरतलाल (24) पुत्र फूलचंद्र शुक्रवार की दोपहर बाइक से सतना (चित्रकूट) निवासी ममेरे भाई धन्नू (21) पुत्र ईश्वरीयदीन के साथ पुत्र के बरहौं का कार्ड देने बदौसा जा रहा था। धन्नू बाइक पर पीछे बैठा था। कालिंजर थाने के अरजरियापुरवा के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घिसटते हुए दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां धन्नू की मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने से भरतलाल के सिर पर चोटें नहीं आईं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि धन्नू दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के बिहरवां गांव का विनय कुमार (19) गुरुवार की शाम चचेरे भाई महेश (18) के साथ बाइक से कमासिन थाना क्षेत्र के हरसिनपुर गांव जाते समय ओझा नगर के पास सामने से टवेरा कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। गिरवां थाना क्षेत्र के महुवां गांव का पैश्वनी कुमार (20) गुरुवार की शाम चचेरे भाई विवेक (18) के साथ गिरवा जाते समय सामने से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed