फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BDC son 's body was found hanging from a tree candidate

पेड़ से लटका मिला बीडीसी प्रत्याशी के पुत्र का शव

Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
BDC son 's body was found hanging from a tree candidate

अतर्रा। सूरत से घर आ रहे बीडीसी प्रत्याशी के पुत्र

विज्ञापन
का शव गांव से कुछ दूर पेड़ पर टंगा मिला। उसका बैग और मोबाइल फोन गायब था। पिता ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव निवासी सियादुलारी कोटार्य पत्नी पदमलाल महुआ ब्लाक के वार्ड-85 से क्षेत्र पंचायत सदस्य की प्रत्याशी हैं। उसके तीनों पुत्र नौसारी (गुजरात) में हीरा तराशने का काम करते हैं। मंझला पुत्र श्यामबाबू (25) छह अक्तूबर को सूरत से गांव के लिए रवाना हुआ, पर घर नहीं पहुंचा।

गुरुवार को तड़के ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर उसी के खेत में पेड़ पर उसका शव नायलोन की रस्सी के फंदे पर लटका देखा। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश ने गिरवां थाना व खुरहंड पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव फंदे से नीचे उतारा।

पिता ने बताया कि श्यामबाबू ने सूरत से चलने से पहले गंगा ताप्ती ट्रेन से मानिकपुर होकर घर आने की जानकारी दी थी। सात अक्तूबर को सुबह मानिकपुर आ गया, फिर उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर टंगा मिला।

उसकी जेब से सूरत से मानिकपुर का टिकट, एटीएम कार्ड और पुराना मोबाइल फोन बरामद हुआ। जहां शव मिला है वहां नहर किनारे शराब की खाली बोतल, कोल्ड ड्रिंक, तीन डिस्पोजल गिलास और आमलेट के टुकड़े पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और माता-पिता के तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed