{"_id":"5823688b4f1c1bc932b38f64","slug":"bbuli-gunman-pulled-the-man-of-the-house-was-half-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली ने युवक को घर से खींच अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत बबुली ने युवक को घर से खींच अधमरा किया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलखड़िया के शव और अपने साथियों के साथ बबुली कोल (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा/बदौसा (बांदा)। पांच लाख के इनामी डकैत सरगना बबुली कोल ने मुखबिरी के शक में युवक को लाठी और बंदूक की बट से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन डकैतों का सुराग नहीं लगा। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
फतेहगंज थाना क्षेत्र के राजा डांड़ी गांव का बीरबल यादव (35) पुत्र शिवचरन मंगलवार रात करैली पहाड़ के नीचे अपने पशुबाड़े में सोया था, तभी आधा दर्जन डकैतों के साथ बबुली कोल आ धमका। उसने गांव में बंदूकें लहराईं तो गांववाले डरकर घरों में दुबक गए। डकैतों ने बीरबल को घर से घसीटा और पहाड़ी की तरफ ले गए। वहां लाठी और बंदूकों की बट से जमकर पीटा। बीरबल का कहना है कि डकैतों को आशंका थी कि वह पुलिस का मुखबिर है।
विज्ञापन
उससे गांव के कुछ लोगों के बारे में पूछताछ भी की। उसने बबुली कोल के सामने हाथ-पैर जोड़कर किसी तरह जान मचाई। दस्यु दल ने चेतावनी दी कि अब मुखबिरी की तो जान से हाथ धोएगा। इसके बाद दस्यु दल जंगलों में गुम हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक हफ्ते से बबुली कोल गिरोह इसी क्षेत्र में डढ़वा मानपुर, कुरुहूं, बरछा डड़िया आदि गांवों के आसपास मंडरा रहा है। प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को धमकाकर चौथ मांग रहा है।
इस बाबत फतेहगंज थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में अतर्रा, बदौसा आदि थानों की पुलिस के साथ डकैतों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। बीरबल ने थाने में दस्यु बबुली कोल के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का अस्पताल में इलाज कराया है।