{"_id":"991e0ca7257d493d13ff3f225d77e5d6","slug":"bandit-balkhadiya-escaped-tribal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्यु बलखड़िया से बच निकला आदिवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस्यु बलखड़िया से बच निकला आदिवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
बदौसा में मुखबिरी के शक पर नाराज दस्यु बलखड़िया ने मंगलवार को सुबह बघोलन गांव में आदिवासी को दबोचना चाहा, लेकिन वह भाग निकला। दस्यु दल ने उस पर गोलियां चलाईं, जो किस्मत से उसे नहीं लगी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। दस्यु दल ने ग्रामीण को उसके घर में घुसकर पकड़ना चाहा था लेकिन आहट पाकर आदिवासी वहां से निकल भागा।
ग्रामीणों के मुताबिक आदिवासी ने दस्यु दल की आमद की शिकायत पुुलिस अफसरों से पूर्व में की थी। इसी से नाराज होकर उस पर यह हमला हुआ। उधर, एंटी डकैती इंचार्ज उमापति मिश्र ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन