फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bandi Bulli sought 20 crores rangdari

दस्यु बबुली ने मांगी दो करोड़ रंगदारी

Tue, 01 May 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 01 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bandi Bulli sought 20 crores rangdari
बाबुली काेल - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख रुपये के इनामी दस्यु सरगना बबुली कोल ने युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। बबुली ने यह मांग डाक से भेजे पत्र से की है। लखनऊ में रह रहे गोस्वामी ने लखनऊ के आशियाना थाने में रंगदारी मांगने की तहरीर दी है। गोस्वामी के पैतृक घर बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में वर्ष 2015 में डकैती पड़ी थी।

विज्ञापन


बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव के मूल निवासी स्वयं प्रकाश गोस्वामी कांग्रेस के प्रांतीय नेता हैं। वे युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नरैनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी गोस्वामी लड़ चुके हैं। हाल ही में उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की जनांदोलन समिति का प्रदेश संयोजक बनाया था।
विज्ञापन


वे ज्यादातर लखनऊ में ही रहते हैं। हाल ही में उन्हें दस्यु सरगना बबुली कोल के लेटर पैड पर पत्र मिला था। इसमें बबुली कोल की ओर से पत्र में लिखा गया है कि पिछली बार 50 लाख रुपये मांगे गए थे, पर नहीं दिए। तभी कांग्रेस नेता के घर में डकैती पड़ी थी। दस्यु सरगना ने पत्र में कहा कि अब दो करोड़ रुपये न दिए तो बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पत्र में धमकी दी है कि पैसा न मिलने पर कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने लखनऊ के आशियाना थाने में दी तहरीर में कहा कि लखनऊ स्थित आवास में उन्हें यह पत्र डाक से मिला है। पत्र चित्रकूट से भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में कहा गया कि रिश्तेदारों को बचाना है तो दो करोड़ रुपये देना होगा। आशियाना थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि पत्र को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। उधर, गोस्वामी ने बताया कि वे इसे तूल नहीं देना चाहते। एहतियातन पुलिस को तहरीर दी है। वर्ष 2015 में गोस्वामी के पैतृक गांव स्योढ़ा में उनके घर में डकैती पड़ी थी। तब उनकी भतीजी की शादी होनी थी। डकैत लगभग 25 लाख के जेवर और नकदी लूट ले गए थे। परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed